
Ind Vs Sa, 3rd Test: केपटाउन टेस्ट के लिए कोहली तैयार, बल्ला थामा, द्रविड़-पुजारा का भी मंथन, Photos
AajTak
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेलने के लिए केपटाउन पहुंच गई है. इस मैच के लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है...
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेलने के लिए केपटाउन पहुंच गई है. इस मैच के लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. पीठ की चोट के चलते दूसरा टेस्ट नहीं खेलने वाले कप्तान विराट कोहली फिट दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने भी नेट में जमकर प्रैक्टिस की.
वहीं, पिछले टेस्ट में फिफ्टी लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा के साथ कोच राहुल द्रविड़ भी कुछ बात करते दिखाई दिए. निर्णायक टेस्ट के लिए द्रविड़ अपने इस यौद्धा को कुछ सिखाते दिख रहे हैं. भारतीय टीम को यह टेस्ट हर हाल में जीतना होगा.
इंडिया और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच तीन टेस्ट की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब सीरीज का निर्णायक टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. दोनों टीम में से जो भी यह टेस्ट जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












