
IND vs SA 3rd ODI:'बोलो तारा रा रा...', अफ्रीका को सीरीज में पीटने के बाद धवन एंड कंपनी का जबरदस्त डांस, Video
AajTak
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया. इस जीत के बाद भारतीय टीम ने जमकर जश्न मनाया. ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों ने 'बोलो तारा रा रा' गाने पर जमकर डांस किया. कप्तान शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया ने दिल्ली में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही उसने वनडे सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा कर लिया. इस मैच में भारत को जीत के लिए 100 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. वनडे सीरीज जीतने के बाद तो जश्न मनाना तो बनता ही थी और भारतीय खिलाड़ी इसमें पीछे कहां रहने वाले थे.
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ी बोलो तारा रा रा... गाने वाले जमकर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो में टीम के सारे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है. बोलो तारा रा रा... गाने को दलेर मेंहदी ने आवाज दी है. यह गाना साल 1995 में रिलीज हुआ था. इतने सालों के बाद भी इस गीत की लोकप्रियता कायम है.
इसी साल अगस्त महीने में जिम्बाब्वे दौरे पर भी जब भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मेजबान टीम का सफाया किया था, उस वक्त भी भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया था. उस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने 'काला चश्मा' पर जमकर ठुमके लगाए थे. खास बात यह थी कि उस दौरे पर शिखर धवन ही टीम के कप्तान थे और उन्होंने ही डांस वीडियो शेयर किया था.
कुलदीप यादव ने लिए चार विकेट
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम शुरू से ही प्रेशर में दिखाई दी. जिसका नतीजा ये रहा कि पूरी टीम 27.1 ओवर्स में महज 99 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की ओर से जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए. हेनरिक क्लासेन ने 34, मलान ने 15 और जानसेन ने 14 रनों की पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिया.
क्लिक करें- कुलदीप की फिरकी ने अफ्रीका को घुमाया, 99 पर आउट होकर बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












