
IND vs PAK Playing 11: रोहित शर्मा अपनाएंगे पुराना फॉर्मूला, पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव तय... महामुकाबले में ये होगी प्लेइंग-11
AajTak
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव होना तय है. सलामी बल्लेबाज फखर जमां को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंजरी हो गई थी. इसके चलते फखर जमां टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उधर भारतीय टीम इस मुकाबले में बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ जाएगी.
India vs Pakistan Playing 11: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज (23 फरवरी) भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना जा रहा है. ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं मोहम्मद रिजवान पाकिस्तानी टीम की कमान संभालेंगे.
भारतीय टीम का ऐसा रह सकता है कॉम्बिनेशन!
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर फैन्स की निगाहें टिकी हैं. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के दौरान ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान करेंगे. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 2 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 1 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय टीम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है, जिसने उसे बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत दिलाई थी. यानी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पुराने फॉर्मूले के साथ जा सकते हैं. वैसे भी विनिंग टीम में बदलाव करना जायज नहीं होगा. वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और ऋषभ पंत के इस मुकाबले से भी बाहर रहने की संभावना है.
उधर पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव होना तय है. सलामी बल्लेबाज फखर जमां को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंजरी हो गई थी. इसके चलते फखर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. फखर की जगह सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को चुना गया है और वह दुबई में टीम से जुड़ गए हैं. इमाम के इस मुकाबले में खेलने की उतरने की संभावना है.
2017 फाइनल की हार का बदला होगा पूरा?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










