
IND vs PAK Highlights: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, किंग कोहली का शतकीय सलाम, श्रेयस भी चमके
AajTak
India vs Pakistan: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी. भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा.
India vs Pakistan Score, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार (23 फरवरी) को भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से हुई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता कर ली है. अगर न्यूजीलैंड 24 फरवरी को होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देता है, तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल बर्थ कन्फर्म हो जाएगा.
विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का ये 51वां शतक रहा. कोहली ने खुशदिल शाह की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया, साथ ही भारत को भी जीत दिलाई. कोहली 111 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे. भारत ने 242 रनों के टारगेट को 42.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया.
कोहली ने श्रेयस के साथ की बेहतरीन साझेदारी
टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी रही. भारत को पहला झटका पांचवें ही ओवर में लग गया, जब कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया. रोहित ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 31 रन था. यहां से शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला. कोहली और शुभमन के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. लेग-स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. गिल ने 52 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे.
गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी हुई. कोहली ने इस दौरान चार चौकों की मदद से 62 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 63 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. श्रेयस 56 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस ने 67 गेंदों की पारी में पांच चौके के अलावा एक सिक्स जड़ा. श्रेयस को खुशिदल शाह ने इमाम उल हक के हाथों कैच आउट कराया. श्रेयस के बाद हार्दिक पंड्या (8) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद विराट और अक्षर पटेल ने मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया.
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (244/4, 42.3 ओवर)

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









