
Ind Vs Nz, Mumbai Test: अक्षर+पटेल...रवींद्र+जडेजा, जब मिले Ind-NZ के खिलाड़ी और पूरा हो गया नाम
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब मैच खत्म हुआ, तब उसके बाद एक गजब की तस्वीर सामने आई. जहां दोनों टीमों के ऐसे खिलाड़ी साथ आए, जिनके नाम मिलते-जुलते हैं.
कहावत है कि नाम में क्या रखा है... लेकिन मुंबई में खत्म हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें नाम को लेकर ही पूरा खेल हो गया है. दरअसल, टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को मात दे दी है और इसी के साथ सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है. मैच के बाद भारत और न्यूजीलैंड टीम के चार खिलाड़ी एक साथ आए, जिनके नाम मिलते-जुलते हैं और एक साथ आकर नाम भी पूरा हो गया. दरअसल, ये खिलाड़ी टीम इंडिया के अक्षर पटेल और न्यूजीलैंड के एजाज पटेल. वहीं, भारत के रवींद्र जडेजा और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र हैं. मैच के बाद एक तस्वीर सामने आई है, जहां अक्षर और एजाज एक साथ हैं, रचिन और जडेजा एक साथ हैं. नाम का खेल ऐसा हुआ कि अक्षर+पटेल हुआ और रवींद्र+जडेजा हुआ. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल भी हो रही है. Picture perfect 👌 📸 @ashwinravi99 pic.twitter.com/av8LZdSAcZ

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












