
Ind Vs Nz 3rd ODI: बारिश ने किया बेड़ा गरक! न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से सीरीज हारी टीम इंडिया
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश की वजह से धुल गया है, ऐसे में मैच को रद्द घोषित किया गया है. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज़ को 0-1 से गंवा दिया है.
कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया को वनडे सीरीज़ में हार झेलनी पड़ी है. सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे बारिश की वजह से प्रभावित रहा, ऐसे में न्यूजीलैंड 0-1 से सीरीज को अपने नाम करने में सफल रहा. तीसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई और न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ़ता दिखा. बाद में बारिश ने खेल बिगाड़ा और मैच को रद्द घोषित किया गया.
तीसरे वनडे का स्कोरबोर्ड-
भारत- 219 (47.3 ओवर) न्यूजीलैंड- 104/1 (18 ओवर)
वनडे सीरीज का हाल-
पहला वनडे- न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता दूसरा वनडे- बारिश की वजह से मैच रद्द तीसरा वनडे- बारिश की वजह से मैच रद्द
तीसरे वनडे में फेल साबित हुई बल्लेबाजी भारतीय टीम बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण बुधवार को यहां न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने ‘करो या मरो’ के तीसरे और अंतिम वनडे में 47.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड से 0-1 से पिछड़ने के बाद श्रृंखला बचाने की कवायद में जुटे भारत के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें आधी टीम 25.3 ओवर में पवेलियन लौट चुकी थी. केवल वाशिंगटन सुंदर (64 गेंद में 51 रन, पांच चौके और एक छक्का) ही अर्धशतकीय पारी खेल सके जिसकी बदौलत टीम 200 रन का स्कोर पार कर पायी. इस स्पिन ऑलराउंडर ने पहले वनडे में भारत की सात विकेट पर 306 रन की पारी में 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाकर अपनी काबिलियत का नजारा पेश किया था, वह आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












