
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर किसे बुलाएंगे दावत पर? जानें कौन सी शर्त जीत गए!
AajTak
कानपुर टेस्ट में डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने अपनी पहली पारी में शतक जड़ दिया है. ऐसा करने वाले वो 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अय्यर के 105 रन और रवींद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत 345 का स्कोर खड़ा कर पाया.
श्रेयस अय्यर ने कहा कि टेस्ट डेब्यू पर सेंचुरी जड़कर उन्होंने अपने कोच प्रवीण आमरे को घर पर डिनर के लिए आमंत्रित करने का अधिकार हासिल कर लिया है क्योंकि वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी द्वारा उनके सामने रखी गई शर्त को पूरा करने में सफल रहे हैं. अय्यर के डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने से काफी समय पहले आमरे ने उनसे कहा था कि वह तभी उनके घर डिनर के लिये आएंगे, जब वह टेस्ट शतक लगा लेंगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











