
IND vs NZ: 'शहरी बाबू' गाने पर थिरके श्रेयस अय्यर, पुराना वीडियो वायरल
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में डेब्यू करने के साथ ही भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने डेब्यू मैच में शतक जड़ा. ऐसा करने वाले वे 16वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. अय्यर, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर का एक डांस वाला वीडियो वायरल होने लगा...
न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में डेब्यू करने के साथ ही भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने डेब्यू मैच में शतक जड़ते हुए कपिल देव, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गजों को कायल कर दिया है. फैंस भी उनसे काफी खुश हैं. यही कारण है कि अय्यर के शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











