
IND vs NZ: वर्ल्ड कप फाइनल में वरुण चक्रवर्ती को नहीं मिलेगा चांस? कप्तान सूर्या ने बताया टीम इंडिया का गेम प्लान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन दे दिए और सुपर-8 के बाद उनका प्रदर्शन लगातार गिरा है. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि टीम को उनकी फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है और फाइनल से पहले बदलाव पर फैसला मैच के दिन होगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दे दिए, जो नॉकआउट मैचों में सबसे खराब स्पेल में से एक माना जा रहा है.
सुपर-8 चरण शुरू होने के बाद से वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन लगातार गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने सुपर-8 के बाद से अब तक सिर्फ 4 विकेट ही लिए हैं. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की और उनकी मिस्ट्री स्पिन भी ज्यादा असरदार नहीं दिखी.
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या फाइनल में भारत की टीम उन्हें बाहर कर सकती है, क्योंकि टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होने वाला है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों वरुण की जगह कुलदीप को मिलना चाहिए मौका? न्यूजीलैंड के खिलाफ आंकड़े दे रहे गवाही
सूर्या ने बताया वरुण को लेकर प्लान
रविवार को होने वाले फाइनल से पहले अहमदाबाद के में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया. सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम मैनेजमेंट को उनकी फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है और टीम अभी भी उन पर पूरा भरोसा करती है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










