
Ind vs Eng T20 सीरीज: वरुण चक्रवर्ती की जगह इस स्पिनर को मिल सकता है मौका
AajTak
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 12 मार्च से शुरू हो रही है.
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह राहुल चाहर को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वरुण चक्रवर्ती को चुना गया था. वह कंधे की चोट से उबर गए थे, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर थे. उन्होंने एनसीए में रिहैबिलिटेशन पूरा किया और सामान्य रूप से गेंद थ्रो कर रहे थे. सूत्र के मुताबिक, हालांकि वह कम से कम दो बार यो-यो परीक्षण पास करने में विफल रहे, जिसमें उसे दो किमी दौड़ना था. सवाल अब यह उठ रहा है कि चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने ऐसे खिलाड़ी का चयन क्यों किया जो अक्टूबर के बाद अपने राज्य तमिलनाडु के लिए भी कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










