
IND vs ENG T20 : नए कप्तान जोस बटलर को मिली 'गोल्डन डक', भुवनेश्वर कुमार ने इस तरह फंसाया जाल में, VIDEO
AajTak
बतौर रेग्युलर कप्तान जोस बटलर अपने पहले ही मैच में खाता भी नहीं खोल सके. वह पहली ही बॉल पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए...
IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड टीम इन दिनों अपने ही घर में नए कप्तान जोस बटलर के नेतृत्व में टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. मेजबान इंग्लिश टीम को पहले ही मुकाबले में 50 रनों की हार झेलनी पड़ी है.
इस सीरीज से बतौर रेग्यूलर कप्तान (वनडे-टी20) शुरुआत करने वाले जोस बटलर पूरी तरह से फेल रहे हैं. ना तो वो बल्लेबाजी में कमाल दिखा सके और ना ही कप्तानी में कड़ी टक्कर दे सके हैं. बटलर बतौर रेग्युलर कप्तान अपने पहले ही मुकाबले में क्लीन बोल्ड हुए हैं.
भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में किया क्लीन बोल्ड
दरअसल, ओपनिंग आए बटलर इस मैच में पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हुए और गोल्डन डक के साथ पवेलियन लौट गए. बटलर को भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर की पांचवीं बॉल पर शिकार बनाया. अब तक टी20 मैचों में हुई आमने-सामने की टक्कर में भुवनेश्वर कुमार ही हमेशा जोस बटलर पर भारी पड़े हैं.
बटलर के सामने भुवी का पलड़ा ज्यादा भारी
बता दें कि टी20 फॉर्मेट में जोस बटलर और भुवनेश्वर कुमार के बीच कई बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान भुवनेश्वर ने अब तक बटलर के सामने कुल 67 बॉल डाली हैं. इस दौरान बटलर ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए 64 रन बनाए. मगर भुवी का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आया. उन्होंने अब तक 4 बार बटलर को अपना शिकार बनाया है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












