
IND vs ENG LIVE Score: 6 छक्के और 21 गेंद... अभिषेक ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, जीत की ओर भारतीय टीम
AajTak
IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले, जिसमें एक हारा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था.
India vs England 1st T20 Live Cricket Score: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम ने 133 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 90 से ज्यादा रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके जमाए.
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड:
अर्शदीप और वरुण के आगे इंग्लैंड टीम पस्त
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप सिंह शुरुआत से ही इंग्लिश टीम पर पूरी तरह हावी नजर आए. उन्होंने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया था. इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में बेन डकेट को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया.
इस तरह इंग्लैंड टीम ने 17 रनों पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया मगर कप्तान जोस बटलर ने टीम को संभाला और स्कोर 50 के पार पहुंचाया. यहां आते ही स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर 65 रनों पर चौथा झटका दिया.
इन सबके बीच बटलर ने 34 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. आखिर में बटलर 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. आखिर में इंग्लैंड टीम 132 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










