
IND vs ENG In Chennai: चेन्नई में शमी का होगा कमबैक? टीम इंडिया में इन 3 स्पिनर्स का खेलना तय, सूर्या अपनाएंगे ये प्लान
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड का सामना कर रही है. 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज धमाकेदार रहा और उसने कोलकाता में इंग्लिश टीम को करारी मात दी. अब अगला मैच शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा.
कोलकाता टी20 में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया अब चेन्नई में अपना जलवा दिखाने को तैयार है. शनिवार को होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 में जोरदार प्रदर्शन को जारी रखते टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी. एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. भारत ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में 7 क्रिकेट से जीत कर शुरुआती बढ़त हासिल की थी.
कोलकाता में शमी की कमी नहीं खली
भारतीय टीम निश्चित तौर पर शमी को उतारना चाहेगी, लेकिन यह सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. टीम इंडिया को हालांकि पहले मैच में इस 34 साल के तेज गेंदबाज की कमी नहीं खली. इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
भारत की प्लेइंग इलेवन में खास बदलाव की संभावना नहीं है. अगर शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए फिट हो जाते हैं तो उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में लिया जा सकता है. जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो तेज गेंदबाज की गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कारसे को प्लेइंग इलेवन में ंमौका मिला है.
वरुण-बिश्नोई-अक्षर की बनी रहेगी जोड़ी
ईडन गार्डंस की पिच से तेज और स्पिन गेंदबाजों को पर्याप्त मदद मिल रही थी, लेकिन यहां चेपॉक स्टेडियम की पिच से स्पिनरों को और अधिक मदद मिलने की संभावना है. ऐसी परिस्थितियों में वरुण, उप कप्तान अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई का प्लेइंग इलेवन में बने रहना तय है.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











