
Ind Vs Eng CWG 2022: क्रिकेट में मिलेगा सोना! इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में 14 रन बचाए और ऐसे फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
AajTak
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को आखिरी ओवर में हराया और फाइनल में जगह बना ली. क्रिकेट की लंबे वक्त बाद कॉमनवेल्थ में वापसी हुई और अब यहां भारत का मेडल भी पक्का हो गया है. सेमीफाइनल का रोमांच कैसा रहा, यहां जानिए...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अभी तक रेसलिंग में मेडल पर मेडल मिल रहे थे, लेकिन अब क्रिकेट में भी टीम इंडिया का मेडल पक्का हो गया है. शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 रन से जीत हासिल की. अब फाइनल में जंग गोल्ड मेडल के लिए होगी. अगर यहां हार भी मिली तो सिल्वर तो पक्का ही है.
ये मैच बेहद ही रोमांचक मोड़ पर जाकर खत्म हुआ और टीम इंडिया को आखिरी बॉल पर जाकर फाइनल का टिकट मिला. इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी और टीम इंडिया की तरफ स्नेह राणा ने मोर्चा संभाला और सिर्फ 9 ही रन दिए साथ ही एक विकेट भी लिया. इसी के साथ भारत ने मैच जीता और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
आखिरी ओवर का फुल रोमांच • 19.1 ओवर- 0 रन • 19.2 ओवर- 1 रन • 19.3 ओवर- कैथरीन ब्रंट आउट • 19.4 ओवर- 1 रन • 19.5 ओवर- 1 रन • 19.6 ओवर- 6 रन
भारत का स्कोर- 164/5 (20 ओवर)इंग्लैंड का स्कोर- 160/6 (20 ओवर)
मैच की फुल अपडेट यहां क्लिक कर पढ़ें
स्मृति मंधाना ने किया था बैटिंग में कमाल

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












