
IND vs ENG 2nd T20I: भारतीय टीम के लिए चेन्नई में बन रहा गजब संयोग... दूसरे टी20 में अंग्रेजों को आ जाएगा पसीना
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस घरेलू सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है.
India vs England 2nd T20I at Chennai: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस घरेलू सीरीज में जीत के साथ आगाज किया. पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया.
अब भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच 25 जनवरी को होगा. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां फैन्स को बता दें कि चेन्नई के इस स्टेडियम में भारतीय टीम 6 साल बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी.
चेन्नई में पहला मैच हारी थी भारतीय टीम
चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 2 ही टी20 मुकाबले खेले हैं. पहला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 11 सितंबर 2012 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में भारतीय टीम को 1 रन से हार झेलनी पड़ी थी. तब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय कमान संभाल रहे थे.
चेपॉक में खेले गए पहले ही मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने इस मैदान पर दूसरा मुकाबला 6 साल बाद खेला. चेपॉक में भारतीय टीम ने अपना दूसरा टी20 मैच 11 नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला, जिसमें जीत दर्ज की. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह मैच 6 विकेट से जीता था.
इस बार चेपॉक में बन रहा गजब संयोग

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











