
IND vs ENG: 15 महीने से कोहली का बल्ला खामोश, आज लगा पाएंगे शतक?
AajTak
भारतीय फैन्स को कप्तान विराट कोहली से हमेशा बड़ी पारी की उम्मीद रहती है. लेकिन उम्मीदों के विपरीत कोहली ने 15 महीने से कोई शतक नहीं लगाया है. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में शतक के इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे.
भारतीय फैन्स को कप्तान विराट कोहली से हमेशा बड़ी पारी की उम्मीद रहती है. लेकिन उम्मीदों के विपरीत कोहली ने 15 महीने से कोई शतक नहीं लगाया है. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में शतक के इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे. कोहली ने आखिरी बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक बनाया था. तब उन्होंने कोलकाता में 136 रनों की शानदार पारी खेली थी. उस शतक के बाद से कोहली ने तीनों प्रारूपों यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल की कुल 35 पारियों में 1286 रन बनाए, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका एवरेज 40.18 का रहा है, जो उनके करियर एवरेज 55.72 से मेल नहीं खाता है. कोहली को इससे पहले भी दो अवसरों पर शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. 2011 में फरवरी से लेकर सितंबर तक 24 पारियों में कोहली शतक नहीं लगा पाए थे. वहीं, 2014 में फरवरी से लेकर अक्टूबर तक 25 पारियों में वह सेंचुरी नहीं जड़ सके थे. लेकिन 2008 में डेब्यू करने के बाद 2020 ऐसा साल रहा, जहां कोहली एक भी शतक नहीं लगा पाए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










