
IND vs ENG: मोटेरा टेस्ट से पहले जमकर थिरके अश्विन-कुलदीप-पंड्या, देखें Video
AajTak
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की तैयारियों में जुटी है. मौजूदा चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की तैयारियों में जुटी है. मौजूदा चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. भारतीय खिलाड़ी स्वयं को फिट रखने के लिए म्यूजिक और डांस का भी सहारा ले रहे हैं. स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अश्विन के साथ 'चाइनामैन' कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म 'मास्टर' के गाने पर डांस कर रहे हैं. कुलदीप तो कुछ ज्यादा ही जोश से भरे दिख रहे हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










