
IND vs ENG: मैच ड्रॉ होने पर तमतमाए बेन स्टोक्स, क्या रवींद्र जडेजा से नहीं मिलाया हाथ? VIDEO
AajTak
मैनचेस्टर टेस्ट मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ऐसा रहा है कि बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा से हाथ नहीं मिलाया. मैदान पर जैसा माहौल था, ऐसे में कुछ लोगों को यकीन भी हो गया.
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. इस मुकाबले के पांचवें दिन (27 जुलाई) रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने यादगार बैटिंग करके इंग्लैंड को जीत से वंचित कर दिया. जडेजा 107 और सुंदर 101 रन पर नॉटआउट लौटे. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की पार्टनरशिप हुई.
आखिरी दिने के खेल में बवाल भी देखने को मिला. जब भारत का स्कोर चार विकेट पर 386 रन था और उसकी लीड 75 रनों की हो चुकी थी, तो इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स दोनों बल्लेबाजों (रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर) के पास जाते हैं और ड्रॉ के लिए उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं. हालांकि जडेजा और सुंदर ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. हो भी क्यों ना... दोनों बैटर तब शतक के करीब थे. तब जडेजा 89 और सुंदर 80 रन पर खेल रहे थे.
इस फैसले से बेन स्टोक्स गुस्से में आ गए. उन्होंने जडेजा पर तंज कसते हुए कहा, 'आप हैरी ब्रूक के खिलाफ टेस्ट शतक बनाएंगे.' इंग्लिश टीम ने इसके बाद अपने पार्ट टाइम गेंदबाजों जो रूट और हैरी ब्रूक से गेंदबाजी करवाई, ताकि बल्लेबाज जल्दी-जल्दी रन बनाएं और मैच खत्म हो. फिर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने अपने-अपने शतक पूरे किए, जिसके बाद मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
क्या स्टोक्स ने जडेजा से मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ? अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ऐसा रहा है कि बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा से हाथ नहीं मिलाया. मैदान पर जैसा माहौल था, ऐसे में कुछ लोगों को यकीन भी हो गया. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय संजय मांजरेकर ने भी इस मामले पर अपने विचार साझा किए.
संजय मांजरेकर ने कहा, 'मैच खत्म होने के बाद जडेजा खुद बेन स्टोक्स से हाथ मिलाने गए. बेन अभी भी गुस्से में थे. जब मैदान पर बातचीत हो रही थी, तो जडेजा इसे बहुत अच्छे से संभाल रहे थे. वह मुस्कुरा रहे थे. अंत में, बेन स्टोक्स ने उनसे हाथ नहीं मिलाया. वहीं मुझे लगा कि जडेजा का भी सब्र टूट चुका है. उन्होंने काफी देर तक खुद को संयमित रखा था.'
हालांकि सच्चाई कुछ और थी. मैच खत्म होते ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स खुद सबसे पहले आगे आए और भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा से हाथ मिलाया. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बेन स्टोक्स और रवींद्र जडेजा की हाथ मिलाते हुए तस्वीर अपने X अकाउंट पर पोस्ट की.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










