
IND vs ENG: पंत-जडेजा के काउंटर अटैक के आगे पानी मांगता दिखे अंग्रेज़, ऐसे पलट दिया पूरा गेम
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने सात विकेट पर 338 रन बनाए. ऋषभ पंत ने 111 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 146 रन बनाए
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 338 रन बनाने में कामयाब रही. पहले दिन स्टंप के समय रवींद्र जडेजा 83 और मोहम्मद शमी शून्य रन बनाकर क्रीज पर डटे थे. अब भारत की कोशिश दूसरे दिन स्कोर बोर्ड पर कुछ और रन जोड़ने की होगी ताकि मेजबान टीम पर प्रेशर बनाया जा सके. बारिश के कारण पहले दिन 73 ओवर्स का ही खेल हो पाया.
मुकाबले में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और उसने 100 रनों के भीतर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में विकेटकीपर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 222 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत की वापसी कराई. पंत ने 111 गेंद में 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 146 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जबकि रवींद्र जडेजा ने अबतक 163 गेंदों का सामना किया है और वह कुल 10 चौके लगा चुके हैं.
जैक लीच की जमकर धुनाई
पंत और जडेजा ने चायकाल के बाद ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. पंत ने स्पिन गेंदबाज जैक लीच पर ज्यादा ही मेहरबानी दिखाई और उनकी गेंदों पर कुछ बड़े शॉट्स लगाए. पंत ने शतक सिर्फ 89 गेंद में पूरा किया जो किसी भारतीय विकेटकीपर का सबसे तेज टेस्ट शतक है. शतक लगाने के बाद तो पंत ने और ज्यादा आक्रामक शैली में बैटिंग किया.
पंत हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे कि वह 150 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. पंत को जो रूट ने जैक क्राउली के हाथों लपकलावाया. पंत के आउट होने के बाज शार्दुल ठाकुर क्रीज में बैटिंग करने आए. लेकिन शार्दुल महज एक रन बनाकर चलते बने. शार्दुल को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों कैच आउट कराया.
क्लिक करें- Rishabh Pant IND vs ENG: ऋषभ पंत का एजबेस्टन में धमाल... शानदार शतक जड़ इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












