
IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में प्रसिद्ध कृष्णा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में लुटाए थे 23 रन
AajTak
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए इंग्लैंड का दौरा एक बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है. टेस्ट क्रिकेट में अब तक 500 या उससे ज्यादा गेंद फेंकने वाले किसी भी गेंदबाज की तुलना में प्रसिद्ध की इकॉनमी सबसे ज्यादा है.
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए इंग्लैंड का दौरा एक बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है. टेस्ट क्रिकेट में अब तक 500 या उससे ज्यादा गेंद फेंकने वाले किसी भी गेंदबाज की तुलना में प्रसिद्ध की इकॉनमी सबसे ज्यादा है. इस आंकड़े ने उन्हें टेस्ट इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाज के रूप में स्थापित कर दिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स (Headingley) में खेले गए टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 ओवर में 128 रन लुटाए थे. यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाला प्रदर्शन था. यह पहले ही उनके करियर का सबसे खराब आंकड़ा माना जा रहा था, लेकिन इसके बाद एजबेस्टन (Edgbaston) में उन्होंने और भी निराश किया.
एजबेस्टन में बुरे सपने जैसा स्पेल
एजबेस्टन टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 8 ओवर फेंके, लेकिन 7.60 की इकोनॉमी से 50 रन दे डाले. इसकी तुलना में उन्होंने IPL 2025 में पूरी सीजन में 8.27 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की थी- जो टी20 प्रारूप के लिए ठीक मानी जा सकती है, लेकिन टेस्ट में यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.
इस टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने उन्हें सबसे ज्यादा निशाना बनाया. एक ओवर में 23 रन उड़ाए और कुल 19 गेंदों में 38 रन ठोक डाले. यही नहीं, प्रसिद्ध की लाइन और लेंथ में निरंतरता की भारी कमी देखने को मिली. उन्होंने शॉर्ट बॉल रणनीति अपनाई, लेकिन उनकी गेंदें या तो छाती की ऊंचाई पर थीं या फिर दिशा से भटकी हुई.
यह भी पढ़ें: 'IPL की मेहनत रंग लाई...', कप्तान शुभमन गिल ने खोला अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी का राज, खराब फील्डिंग पर जताई चिंता

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











