
IND vs AUS Jasprit Bumrah: अकेले बुमराह क्या करते... बल्लेबाजों ने किया टीम इंडिया का बेड़ा गर्क, 10 साल बाद गंवाई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
AajTak
टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्टार परफॉर्मर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. बुमराह ने 9 पारियों में 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट सीरीज में पहली बार किसी भारतीय गेंदबाज ने इतने विकेट चटकाए.
IND vs AUS 5th Test Sydney: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते भारतीय टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) भी गंवा दी. यही नहीं 1-3 से सीरीज हाथ के चलते भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया. अब WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी.
बुमराह बने प्लेर ऑफ द सीरीज, बल्लेबाजों ने तोड़ी उम्मीदें
भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत पर्थ टेस्ट में शानदार जीत के साथ की थी. मगर उसके बाद उसका मोमेंटम बिगड़ गया. एडिलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता. फिर ब्रिस्बेन टेस्ट को भारतीय टीम किसी तरह बचाने में कामयाब रही. मेलबर्न टेस्ट में कहानी एडिलेड की तरह ही रही. मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से अपने नाम किया था.
इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्टार परफॉर्मर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. बुमराह ने 9 पारियों में 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट सीरीज में पहली बार किसी भारतीय गेंदबाज ने इतने विकेट चटकाए. बुमराह ने बल्ले से भी 42 रन बनाए, जो रोहित शर्मा की तुलना में ज्यादा थे. बुमराह ने पर्थ टेस्ट में कप्तानी में भी जलवा बिखेरा और टीम को जीत दिलाई. फिर सिडनी टेस्ट में भी उन्होंने कप्तानी की, जहां वो चोट के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. यदि दूसरी पारी में बुमराह उपलब्ध रहते तो शायद 162 रन भी ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ते.
बूम बूम बुमराह ने तो दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनके इस प्रदर्शन पर खासकर भारतीय बल्लेबाजों ने पानी फेरा. गेंदबाजी में भी बुमराह को साथी बॉलर्स का उतना साथ नहीं मिला. मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी. आकाश दीप, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर भी मौकों को उतना भुना नहीं सके.
कोहली-रोहित-राहुल सबने किया निराश

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










