
IND vs AUS 5th Test: टीम इंडिया में चल क्या रहा? ड्रेसिंग रूम में क्यों हुआ विवाद, कौन हैं Mr. Fix-It? जो संभालना चाहते हैं कप्तानी
AajTak
सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में 'तनातनी' की खबरें सामने आईं. हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसी बातें कहीं उससे पता चलता है कि टीम इंडिया में कुछ तो गड़बड़ हैं. गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की 'बहस' सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए.
Who is Mr. Fix-It: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. भारतीय टीम इस सीरीज में 1-2 से पीछे है और उस पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है. अब भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर बॉर्डर-गावस्कर को फिर से रिटेन करने पर होगी.
रोहित ले सकते हैं बड़ा फैसला, MR. Fix-It कौन?
सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल भी ठीक नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि सिडनी टेस्ट के बाद रोहित शर्मा टेस्ट शर्मा कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने बतौर अंतरिम कप्तान अपना नाम प्रस्तावित किया.
रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि ये खिलाड़ी कौन है, हालांकि ये जरूर बताया गया कि ये खिलाड़ी टीम का कोई सीनियर है. इस खिलाड़ी ने टीम की मौजूदा स्थिति को सुधारने के लिए खुद को 'मिस्टर फिक्स इट' भी बताया. हालांकि कप्तानी की चाहत रखने वाला ये सीनियर खिलाड़ी ये भी मानता है कि कोई युवा प्लेयर अभी कप्तानी संभालने के लिए उचित नहीं होगा क्योंकि उन खिलाड़ियों को अभी लंबा रास्ता तय करना है.
यशस्वी जायसवाल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज तो शायद ऐसा सोच नहीं रहे होंगे क्योंकि ये खिलाड़ी काफी युवा हैं और इन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं है. सीनियर खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत बचते हैं.
उधर रोहित शर्मा तो कप्तान हैं हीं. वहीं विराट कोहली की बात करें तो... शायद वो ऐसा कह नहीं सकते क्योंकि किंग कोहली पहले ही कप्तानी छोड़ चुके हैं. जब कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी तो फैन्स चौंक गए थे. उनसे तब कप्तानी छोड़ने की उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी. कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








