
Ind vs Aus 4th Test: हार के बाद बैकफुट पर आई टीम इंडिया, ऐसी रह सकती है अहमदाबाद की पिच
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले तीन टेस्ट मैच के जल्द खत्म होने के बाद पिच को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. अब अहमदाबाद टेस्ट की पिच को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद टेस्ट मैच के लिए पिच सामान्य रह सकता है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भारतीय टीम के लिए मुकाबला काफी अहम है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज में पिच को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. तीनों ही मैचों का रिजल्ट तीन दिन में ही समाप्त हो गया था. इंदौर की पिच को तो आईसीसी ने भी खराब दर्जे का बताते हुए उसे तीन डिमेरिट प्वाइंट दे दिए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अहमदाबाद टेस्ट में किस तरह की पिच रहती है.
क्लिक करें- अहमदाबाद टेस्ट में फिर बढ़ेगी टीम इंडिया की मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया चलेगा इंदौर वाला ‘दांव’?
ऐसी रहेगी चौथे टेस्ट के लिए पिच
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद टेस्ट मैच के लिए पिच सामान्य रह सकता है. यानी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए यह पिच अनुकूल होगा. गुजरात क्रिकेट संघ एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, हमें भारतीय टीम प्रबंधन से कोई निर्देश नहीं मिला है और हमारे स्थानीय क्यूरेटर सामान्य ट्रैक तैयार कर रहे हैं, जैसा कि हमने पूरे सत्र में किया है.'
सूत्र ने कहा, 'वास्तव में यहां जनवरी में हुए आखिरी रणजी मुकाबले में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 प्लस का स्कोर बनाया और गुजरात ने भी पारी की हार के बावजूद दोनों पारियों में 200 प्लस का स्कोर किया. यह इस बार बहुत अलग नहीं होगा.' यानी अहमदाबाद में बल्लेबाजी उतनी मुश्किल नहीं होगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






