
IND vs AUS 2nd Test Playing XI: एडिलेड टेस्ट में 3 बड़े चेंज के साथ उतरी टीम इंडिया, रविचंद्रन अश्विन को मिला मौका, जानें कौन हुआ बाहर?
AajTak
Team India Playing 11 in Pink Ball Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट की प्लेइंग 11 में कुल 4 बदलाव देखने को मिले. पर्थ टेस्ट में खेले 3 भारतीय खिलाड़ी एडिलेड टेस्ट से बाहर हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में 1 बदलाव हुआ है.
Team India Playing 11 in Pink Ball Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच एडिलेड में हो रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव देखने मिले हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम से भी एक बदलाव हुआ है.
पर्थ टेस्ट में खेले वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल एडिलेड टेस्ट से बाहर हैं. उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी इंजर्ड जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड खेल रहे हैं.
🚨 Team News Here's our Playing XI 🔽 Live ▶️ https://t.co/upjirQCmiV#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/RZ18jDZylv
सुंदर की जगह प्लेइंग-11 में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को मौका इसलिए मिला क्योंकि उनका डे-नाइट टेस्ट मैचों में जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है. अश्विन ने भारत की ओर से चारों डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13.83 की औसत से 18 विकेट चटकाए. यही नहीं एडिलेड ओवल में भी अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और 3 टेस्ट मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं.
इस मैच में स्कॉट बोलैंड 18 महीनों के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेलना रहे हैं.बोलैंड ने अपना अंतिम टेस्ट मैच पिछले साल एशेज सीरज में खेला था. उन्होंने कंगारू टीम में जोश हेजलवुड की जगह ली, जो पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे.भारत की एडिलेड टेस्ट में प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










