
IND vs AUS 2nd Test Day 1 Live Score: टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में पहली ही गेंद पर झटका, मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को 'गोल्डन डक' पर किया OUT
AajTak
India vs Australia 2nd Test Live Cricket Score Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मुकाबला आज (6 दिसंबर) से एडीलेड में हैं. आज मैच का पहला दिन है. मुकाबला पिंक बॉल से है. भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है.
India vs Australia 2nd Test Live Cricket Score Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच आज (6 दिसंबर) से एडिलेड में हैं. भारतीय टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है. टीम इंडिया ने पर्थ में हुए पहले टेस्ट में 295 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. इस तरह वह सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा टेस्ट डे-नाइट है, जो पिंक बॉल से खेला जाएगा .
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. यह मुकाबला दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था. अब दोनों टीमों के बीच यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
वैसे भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस 'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं.
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हेड-टु-हेड कुल टेस्ट सीरीज: 28 भारत जीता: 11 ऑस्ट्रेलिया जीता: 12 ड्रॉ: 5
ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड कुल टेस्ट सीरीज: 13 भारत जीता: 2 ऑस्ट्रेलिया जीता: 8 ड्रॉ: 3

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










