
IND vs AUS 1st T20 Match Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव की धाकड़ पारी के बाद रिंकू सिंह का तूफान... पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाए
AajTak
IND vs AUS 1st T20 Match Score: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार का बदला शानदार अंदाज में लिया है. भारतीय टीम ने अपने घर में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम को करारी शिकस्त दी.
IND vs AUS 1st T20 Match Live Score, India vs Australia: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ धांसू अंदाज में किया है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (23 नवंबर) को विशाखापट्टनम में खेला गया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस पहले मुकाबले में कंगारू टीम को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी.
मैच में कंगारू टीम ने 209 रनों का टारगेट सेट किया था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 22 रनों पर ही दोनों ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के रूप में विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सूर्या ने कप्तानी पारी खेली और ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 112 रनों की पार्टनरशिप कर डाली.
रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर मैच जिताया!
ईशान किशन ने 37 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. यह उनकी टी20 में पांचवीं फिफ्टी रही. ईशान मैच में 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए. मगर दूसरे छोर पर सूर्या डटे रहे. उन्होंने 29 गेंदों पर टी20 में अपनी 16वीं फिफ्टी जड़ी. इसके बाद मैच में 42 गेंदों पर कुल 80 रनों की पारी खेलकर टीम को मैच जिताया.
ईशान ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 शानदार चौके लगाए. जबकि सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 9 दमदार चौके जड़े. ईशान का स्ट्राइक रेट 148.71 और सूर्या का 190.47 का रहा. आखिर में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए. आखिरी बॉल पर 1 रन चाहिए था, तब रिंकू ने छक्का जड़ा. मगर नोबॉल होने के कारण छक्का मान्य नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर तनवीर सांघा ने 2 विकेट झटके.
भारतीय टीम के विकेट इस तरह गिरे (209/8, 19.5 ओवर्स)

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








