
Income Tax: सैलरी 7.5 लाख से एक रुपये भी ज्यादा, तो न्यू टैक्स रिजीम में बचना मुश्किल... लगेगा इतना इनकम टैक्स
AajTak
Income Tax Saving Tips: चालू वित्त वर्ष से न्यू टैक्स रिजीम बाय डिफॉल्ट रहेगा, अगर किसी को ओल्ड टैक्स रिजीम के साथ जाना है तो फिर उन्हें ओल्ड टैक्स रिजीम के विकल्प को चुनना होगा.
देश में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए टैक्सपेयर्स (Taxpayers) के पास दो विकल्प मौजूद हैं- ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) और न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime). टैक्सपेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार, दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं. हालांकि चालू वित्त वर्ष से न्यू टैक्स रिजीम बाय डिफॉल्ट रहेगा, अगर किसी को ओल्ड टैक्स रिजीम के साथ जाना है तो फिर उन्हें ओल्ड टैक्स रिजीम के विकल्प को चुनना होगा.
ऐसे में अगर आप इंवेस्टमेंट डॉक्यूमेंट देकर इनकम टैक्स में छूट का लाभ लेना चाहते हैं तो फिर Proof Submission के दौरान सावधानी से ओल्ड टैक्स रिजीम को चुनें. क्योंकि न्यू टैक्स रिजीम में इंवेस्टमेंट डिडक्शन का लाभ नहीं मिलता है.
बता दें, केंद्र सरकार ने बजट- 2023 के दौरान न्यू टैक्स रिजीम में बड़ा बदलाव करते हुए 7 लाख रुपये तक की राशि को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही ओल्ड और न्यू दोनों आयकर व्यवस्था में 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन लाभ भी मिलता है. इस स्थिति में न्यू टैक्स स्लैब में 7.50 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं बनता है. लेकिन अगर आमदनी सालाना साढ़े 7 लाख रुपये से एक रुपये भी ज्यादा है तो नई दरों के हिसाब से इनकम टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा.
आइए जानते हैं न्यू टैक्स रिजीम के बारे में
न्यू टैक्स रिजीम के अनुसार, 0 से तीन लाख की सालाना आय पर 0 फीसदी आयकर, 3 से 6 लाख की आय पर 5 फीसदी, 6 से 9 लाख की इनकम पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख रुपये की आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये की आय पर 20 फीसदी और 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा.
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स बचाने का जुगाड़, किराये पर रहें या माता-पिता के साथ, HRA का मिलेगा लाभ!

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.












