
Immunity Food: सावन के व्रत में खाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वालीं ये 8 चीजें
AajTak
सावन में भगवान शिव के भक्त उपवास करते हैं और लहसुन-प्याज से परेहज करते हैं. अगर आपने भी इस साल सावन में व्रत रखने का संकल्प लिया है तो अपनी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली कुछ खास चीजों को जरूर शामिल कर लीजिए.
भगवान शिव के भक्तों का प्रिय सावन का महीना यानी श्रावण मास आ चुका है. सावन का महीना इस बार 25 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त तक रहेगा. सावन में भगवान शिव के भक्त उपवास करते हैं और लहसुन-प्याज से परेहज करते हैं. अगर आपने भी इस साल सावन में व्रत रखने का संकल्प लिया है तो अपनी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली कुछ खास चीजों को जरूर शामिल कर लीजिए. समक चावल- सावन के व्रत में आप समक चावल या उससे बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं. यह आपके शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करता है और पाचन शक्ति को बेहतर बनाए रखता है. पत्तेदार सब्जियां- सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. इस मौसम में विटामिन-सी, विटामिन-के और आयरन से भरपूर सब्जियां इम्यून के लिए जबर्दस्त काम करती हैं. आप सब्जी, सलाद और सूप में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










