
IMD Rainfall Alert: दिल्ली से सटे इलाकों में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
Weather Forecast: मौसम विभाग ने एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश होने के आसार जताए हैं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
NCR Rains: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार सुबह NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग (नई दिल्ली) के अनुसार, एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम गति की बारिश होने वाली है. आज सुबह जारी हुए अपडेट के अनुसार, एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, में बारिश होगी. इसके अलावा, हरियाणा के बरवाला, हांसी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में बारिश होगी.
यूपी के भी कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. IMD की मानें तो मोदीनगर, खैर, राया, हाथरस, मथुरा, टुंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद व राजस्थान के राजगढ़ में अगले कुछ समय में बारिश के आसार हैं.
Thunderstorms with light to moderate intensity rain would occur over & adjoining areas of NCR (Loni Dehat, Hindon AF Station, Ghaziabad, Chhapraula, Noida, Dadri, Greater Noida) Barwala, Hansi, Bhiwani, Charkhi Dadri, Mahendargarh in Haryana, during next 2 hours: IMD, New Delhi
मालूम हो कि दिल्ली-NCR और यूपी के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. बुधवार को दिल्ली-NCR में भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद तापमान में बहुत गिरावट भी दर्ज की गई थी. हालांकि, कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना दिल्ली व उससे सटे हुए इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट उधर, राजस्थान के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. दौसा में 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद मलसीसर (झुंझुनू) और अंता (बारां) में नौ-नौ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में आठ सेंटीमीटर से कम बारिश हुई है. पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग (IMD) ने 48 घंटों में अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर और झालावाड़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









