
IMD Rain Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश
AajTak
बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. IMD की मानें तो आज बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बारिश का ये सिलसिला अगले चार दिन तक जारी रह सकता है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दिया अपडेट.
उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का सितम जारी है, लेकिन इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियों के साथ मौसम बदला है. बिहार के कई जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली है. साथ ही तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना है. बिहार के उत्तरी हिस्से के कई जिलों में बादल छाए हैं. वहीं, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई.
मौसम विभाग की मानें तो बिहार में आने वाले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इस कारण लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. बारिश के चलते बिहार के अलग-अलग जिलों में तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं बिहार के अलग-अलग इलाकों के मौसम का पूर्वानुमान.
भागलपुर: मौसम विभाग की मानें तो भागलपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में आज से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला 26 मई तक जारी रहने वाला है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो इन दिनों भागलपुर का न्यूनतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है.
गया: मौसम विभाग की मानें तो आज गया में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गया में आज से बारिश का सिलसिला शुरू होने की बात मौसम विभाग ने कही है. कल यानी 24 मई को भी गया में गरज के साथ एक या दो बार बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 25 और 26 मई को तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी.
मुजफ्फरपुर: मौसम विभाग की मानें तो मुजफ्फरपुर में आज बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, 26 मई तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा. अगर तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 24 मई को मुजफ्फरपुर में तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गरज के साथ एक या दो बार बारिश भी देखने को मिलेगी.
पटना: मौसम विभाग की मानें तो पटना में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का ये सिलसिला पटना में 26 मई तक जारी रहेगा. 24 मई को पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, 25 मई को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अधिकतम तापमान 37 रहेगा. 26 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जाएगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






