
IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल के बीच तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आज स्कूल बंद
AajTak
बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने और इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है. जिसके 16 नवंबर के आस-पास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. इसके प्रभाव से भारी बारिश का अलर्ट है.
तमिलनाडु में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है. तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. 14 नवंबर को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इससे भारी बारिश की संभावना है. वहीं कई इलाकों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.
बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने और इसके पश्चिम उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. जिससे भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इससे दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. रायलसीमा, केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
कई इलाकों में स्कूल बंद

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









