
IIT कानपुर ने देश को पहले SRS सिस्टम की सौगात दी, रक्षा के क्षेत्र में 'क्रांति'
AajTak
देश को पहले SRS सिस्टम की सौगात मिल गई है. IIT कानपुर की तरफ से इसे विकसित किया गया है. एक्सपर्ट इसे आत्मनिर्भर बनने की ओर एक बड़ा कदम मान रहे हैं और रक्षा के क्षेत्र में इसे क्रांति के तौर पर देख रहे हैं.
भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम बढ़ा दिया गया है. IIT कानपुर की मदद से भारत को पहला सॉफ्ट रिकवरी सिस्टम (SRS) मिल गया है. ये SRS सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल की रिकवरी का काम काफी आसान कर देगा और देश की रक्षा प्रणालियों को भी ज्यादा मजबूत करने का काम करेगा. वैसे अभी SRS की सुविधा सिर्फ कुछ चुनिंदा देश के पास ही मौजूद है. लेकिन IIT कानपुर के प्रयास से अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










