
IGI एयरपोर्ट के T-3 से T-1 जाने वाले कैरिजवे पर आज से तीन सप्ताह के लिए ट्रैफिक सस्पेंड
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट को संचालित करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया है कि टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 जाने वाले कैरिजवे पर आज से तीन सप्ताह तक ट्रैफिक सस्पेंड किया गया है. दरअसल इस रूट पर कुछ अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. वहीं T-1 की ओर से T-3 आने वाले लोग आसानी से पहले की तरह ही आ सकेंगे.
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 की ओर जाने वाले अंडरपास पर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. इसको लेकर अंडरपास के माध्यम से टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 को जोड़ने वाले कैरिजवे पर ट्रैफिक आज से तीन सप्ताह के लिए सस्पेंड रहेगा. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इसकी जानकारी दी है.
अगर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 को जोड़ने वाले अंडरपास से जाने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि कैरिजवे पर यातायात की आवाजाही आज से तीन सप्ताह के लिए निलंबित रहेगी. जो लोग टी-3 से टी-1 की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रेडिसन गोल चक्कर से T-1 तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48 या पुराना NH-8) लें.
हालांकि टी-1 से टी-3 को जोड़ने वाला कैरिजवे टी-1 से आने वाले यातायात की आवाजाही के लिए खुला रहेगा. DIAL ने इस बारे में बताते हुए कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









