
ICU में सांप काटे युवक को मोबाइल पर सुनाए 'बाबा' के मंत्र, अस्पताल में भी की गई झाड़-फूंक
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक अस्पताल में झाड़फूंक का ड्रामा चलता रहा. इस दौरान लोगों ने सर्पदंश के मरीज को मोबाइल पर बाबा के मंत्र सुनाए. बताया जा रहा है कि एक युवक को सांप ने काट लिया था. इसके बाद उसके परिजन झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए. जब हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल लेकर पहुंचे. फिलहाल युवक को इंदौर रेफर किया गया है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक युवक को सांप ने काट लिया. इसके बाद लोगों ने सांप को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद युवक के परिजन उसे झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए. इस बीच युवक की तबीयत ठीक नहीं हुई तो उसे बड़वाह के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां लोग थैली में मरा हुआ सांप भी लेकर पहुंच गए. डॉक्टर जब राजेंद्र का ICU में इलाज कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीण राजेंद्र के कान में मोबाइल लगाकर किसी दूर बैठे बाबा से मंत्र सुनवा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, खरगोन के बड़वाह तहसील क्षेत्र के ग्राम मोगरगांव में किसान राजेंद्र जीराती अपने घर में खूंटे से गाय को बांधने जा रहा था. इसी दौरान भूसे के ढेर में छिपकर बैठे सांप ने उसे दो बार काट लिया. इसके बाद राजेंद्र भागते हुए अपनी मां के पास पहुंचा और उसे सांप के काटने की बात बताई.
इसके बाद पड़ोसियों को पता लगा तो वे भी मौके पर आ गए. इस दौरान लोगों ने सांप को ढूंढ़कर मार डाला. मौके पर मौजूद लोगों की राय पर राजेंद्र को झाड़फूंक करने वाले ओझा के पास ले जाया गया, जहां करीब डेढ़ घंटे तक झाड़फूंक के बाद भी जब राजेंद्र की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो ओझा के कहने पर बड़वाह स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल पहुंचे लोगों ने डॉक्टर को दिखाया मरा सांप
राजेंद्र को लेकर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद थे. लोगों ने डॉक्टर हिमांशु सिंह को घटना की पूरी जानकारी देने के साथ ही मरा हुआ सांप भी दिखाया. वहीं राजेंद्र की बिगड़ती स्थिति देख तुरंत उसे आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटीलेटर पर रखा गया.
इस बीच ग्रामीण किसी झाड़फूंक करने वाले ओझा को फिर ले आए. झाड़फूंक करने वाले ने नीम की पत्ती हाथ में लिए हुए था. जब डॉक्टर ने देखा तो उसे बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे नहीं जाने दिया. इसके बाद जब अस्पताल प्रबंधन ने सख्ती से कहा, तब कहीं झाड़फूंक करने वाला शख्स आईसीयू से बाहर गया. फिलहाल युवक को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






