
IAS पूजा ने चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए बनाया था दबाव... सरकार को भेजी रिपोर्ट में पुलिस का दावा
AajTak
महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (IAS Pooja khedkar) सुर्खियों में हैं. अब नवी मुंबई पुलिस ने एक रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी है, जिसमें कहा गया है कि आईएएस पूजा ने डीसीपी को कॉल करके चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को रिहा करने के लिए कहा था. डीसीपी पर दबाव बनाने की कोशिश की गई थी.
नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विवादास्पद प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (IAS Pooja khedkar) ने एक डीसीपी रैंक के अधिकारी पर चोरी आरोपी को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश की थी. हालांकि पुलिस ने उस कॉल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला 18 मई को पनवेल पुलिस स्टेशन का है. यहां पूजा खेडकर ने कथित तौर पर पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे को कॉल किया और उनसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए ट्रांसपोर्टर ईश्वर उत्तरवाड़े को छोड़ देने की बात कही.
पुलिस के अनुसार, खेडकर ने डीसीपी से स्पष्ट कहा कि उत्तरवाड़े निर्दोष है और उसके खिलाफ आरोप मामूली हैं. पूजा खेडकर ने पानसरे को कॉल पर अपना इंट्रोडक्शन दिया था, लेकिन डीसीपी को यकीन नहीं हुआ कि कॉल किसी आईएएस अधिकारी ने किया है या कोई झूठ बोल रहा है. पुलिस ने इस कॉल पर कोई कार्रवाई नहीं की. चोरी का आरोपी उत्तरवाडे अभी न्यायिक हिरासत में है.
यह भी पढ़ें: मां सरपंच, पिता रिटायर्ड अफसर... कौन हैं IAS पूजा खेडकर, जिनके खुद के नाम है 17 करोड़ की संपत्ति
आईएएस पूजा खेडकर हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर कर दिया गया. पूजा ने पुणे में अलग से केबिन और स्टाफ जैसी डिमांड की थी, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था. 32 वर्षीय प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा के व्यवहार को लेकर नवी मुंबई पुलिस ने पुणे कलेक्टर कार्यालय और गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










