
'I am not that kind of मंत्री...', जब IPS पर भड़के मिनिस्टर ने अंग्रेजी में लगाई फटकार; IG से भी कर दी SP की शिकायत
AajTak
Bhind News: मध्य प्रदेश में सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एसपी को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा, '...दिस इज नॉट प्रॉपर एसक्यूज़. यू शुड हैव सेंड योर एडिशनल एसपी एटलीस्ट. यू शुड हैव कॉल्ड मी. आपको मुझे फोन पर बताना चाहिए था. इसको आप ध्यान में रखिए. आई एम नॉट देट ऑफ काइंड मंत्री. आई एम नॉट गोइंग टू टॉलरेट ऑल दिस.
MP News: शिवराज सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भिंड दौरे के दौरान जिला एसपी मनीष खत्री पर भड़क गए. प्रोटोकॉल का पालन न करने पर मंत्री ने कॉल करके एसपी को जमकर फटकार लगाई और चंबल रेंज आईजी से पुलिस कप्तान की शिकायत कर दी.
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भिंड पहुंचे थे. यहां प्रोटोकॉल के तहत भिंड एसपी मनीष खत्री कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को लेने के लिए नहीं पहुंचे. इस बात को लेकर महेंद्र सिंह सिसोदिया काफी नाराज हो गए.
महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एसपी को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा, ''...दिस इज नॉट प्रॉपर एसक्यूज़. यू शुड हैव सेंड योर एडिशनल एसपी एटलीस्ट. यू शुड हैव कॉल्ड मी. आपको मुझे फोन पर बताना चाहिए था. इसको आप ध्यान में रखिए. आई एम नॉट देट काइंड ऑफ मंत्री. आई एम नॉट गोइंग टू टॉलरेट ऑल दिस.'' देखें Video:-
इसके साथ ही मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एसपी की शिकायत चंबल आईजी सुशांत सक्सेना से की है. महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आईजी से कहा है कि एसपी प्रोटोकॉल में मौजूद क्यों नहीं थे? इसकी जांच की जाए.
जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पंचायत मंत्री ने समीक्षा बैठक भी ली. बैठक के दौरान पंचायत मंत्री को यह शिकायत मिली कि भिंड जिले में आंगनबाड़ियों की मरम्मत के कार्य के लिए बिना कोई टेंडर बुलाए ठेका दे दिया गया और उसका आधा भुगतान भी कर दिया गया. यह शिकायत मिलने पर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आर ई एस के कार्यपालन यंत्री पातीराम इटौरिया को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मनरेगा के काम में अटेर जनपद में 76 लाख के गबन का मामला सामने आया.
कलेक्टर ने मामले की जांच भी की. लेकिन न तो इस मामले में एफआईआर दर्ज की और न ही वसूली की गई. इस मामले में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर को लिखित में जवाब मांगा है कि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई है और वसूली क्यों नहीं हुई है?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






