
Hyderabad: टीचर ने डांटा तो हॉस्टल जाकर फंदे पर लटक गईं दसवीं की दो छात्राएं, मौके से मिला सुसाइड नोट
AajTak
हैदराबाद (Hyderabad ) में टीचर के डांटने पर दसवीं की दो छात्राओं ने हॉस्टल (hostel) के कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इस दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
तेलंगाना के हैदराबाद (hyderabad) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां दो दलित लड़कियों ने सरकारी हॉस्टल (hostel) में सुसाइड कर लिया. यह हॉस्टल तेलंगाना सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) स्टूडेंट्स के लिए चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि छात्राओं को को जूनियर छात्रों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद टीचर ने डांट दिया था.
घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस हॉस्टल पहुंची और छानबीन की तो मौके से एक सुसाइड नोट मिला. इसमें छात्राओं ने कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया. उन्हें झगड़े के लिए फंसाया गया. उन्होंने किसी को भी उकसाया नहीं था.
नोट में आगे लिखा है कि- कोई भी हम पर विश्वास नहीं करता. हमें उस बात के लिए फंसाया जा रहा है, जो हमने नहीं किया. हम इसका सामना करने में असमर्थ हैं और इसलिए हम आत्महत्या कर रहे हैं. हमारा अंतिम संस्कार एक साथ कर देना.
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
नोट में दोनों ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा कि केवल उनकी वार्डन शैलजा को ही उनकी बात पर विश्वास था. दुर्भाग्य से जिले के वार्डन और डेवलपमेंट अधिकारी तक बात नहीं पहुंची. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी नारायण रेड्डी ने कहा कि जूनियर क्लास के छात्रों ने दोनों छात्राओं के खिलाफ शिकायत की थी. हालांकि ये छोटा मुद्दा था. इसके बाद वार्डन ने उन्हें समझाया था, लेकिन ऐसा लगता है कि लड़कियां इस बात से ज्यादा परेशान थीं.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










