
Hurun Rich List: विदेशों में अपने दम पर बनाया कारोबार... अब रिच लिस्ट में नाम, कौन हैं टॉप-10 अमीर NRI?
AajTak
एनआरआई में सबसे ज्यादा दौलत हिंदुजा के गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली के पास है, जिनकी नेटवर्थ 160,900Cr रुपये बताई गई है. वहीं LN Mittal एंड फैमिली यूके में सबसे ज्यादा नेटवर्थ रखने वाले एनआरआई हैं.
हुरुन रिच लिस्ट में NRI के नाम का भी खुलासा हुआ है, जिसमें कुछ 102 अमीर NRI को जगह मिली है. भारत से बाहर जाकर इन लोगों ने अपने दम पर प्रॉपर्टी बनाई और अरबों रुपये कमाए. आज विदेशों में इनका बड़ा साम्राज्य है. यहां 10 सबसे अमीर NRI के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिसमें 79 फीसदी लोग सेल्फ मेड हैं. इसमें सबसे ज्यादा 46 एनआरआई UAS में रहते हैं. इसके बाद UAE और UK हैं.
कौन सबसे ज्यादा अमीर NRI? हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, एनआरआई में सबसे ज्यादा दौलत हिंदुजा के गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली के पास है, जिनकी नेटवर्थ 160,900Cr रुपये बताई गई है. वहीं LN Mittal एंड फैमिली यूके में सबसे ज्यादा नेटवर्थ रखने वाले एनआरआई हैं, जिनके पास कुल दौलत 160,900 करोड़ रुपये है. अमीर NRI की लिस्ट में गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली सबसे ऊपर है, जिसके बाद मित्तल एंड उनकी फैमिली है.
अनिल अग्रवाल के पास इतनी संपत्ति माइनिंग और नेचुरल रिसोर्सेज में मेजर कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के फाउंडर अनिल अग्रवाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिनकी कुल वेल्थ 1,11,400 करोड़ रुपये है. ये ग्लोबल माइनिंग सेक्टर में 70 साल के योगदान के लिए जाने जाते हैं. मोनाको में रहने वाले शापूर पल्लोनजी मिस्त्री 91,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं. 59 साल की उम्र में, वे शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के चेयरमैन हैं, जो एक मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी है.
पांचवें स्थान पर ये शख्स सैन जोस में रहने वाले जय चौधरी 88,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं. 65 साल की उम्र में चौधरी क्लाउड सिक्योरिटी में मेजर कंपनी Zscaler के संस्थापक और सीईओ हैं. 73,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ प्रकाश लोहिया छठे सबसे अमीर NRI हैं. लंदन में रहने वाले लोहिया पेट्रोकेमिकल्स और टेक्सटाइल्स की ग्लोबल कंपनी इंडोरामा के अध्यक्ष हैं.
मदरसन के चेयरमैंन भी शामिल 7वें स्थान पर 62,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दुबई में रहने वाले विवेक चांद सहगल और उनका परिवार है. 67 साल की उम्र में सहगल संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के चेयरमैंन हैं, जो अपने ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और ग्लोबल इंफ्रा पहुंच के लिए जानी जाती है. अबू धाबी में रहने वाले यूसुफ अली एमए 55,000 करोड़ रुपये के साथ 8वें स्थान पर काबिज हैं. 68 साल की उम्र में वे लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं.
ये शख्स 10वां सबसे अमीर एनआरआई 71 साल के गंगवाल इंटरग्लोब एविएशन के को-फाउंडर हैं, जो इंडिगो का संचालन करती है. यह यात्रियों की संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है. पालो ऑल्टो में रहने वाले रोमेश टी वाधवानी 36,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं. ये सिम्फनी टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक हैं, जो सॉफ्टवेयर कंपनी है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











