
Hum Dil De Chuke Sanam के लिए ऐसे मिला था ऐश्वर्या राय को रोल, संजय लीला भांसली ने किया खुलासा
ABP News
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. पहली मुलाकात के बाद ही संजय लीला भंसाली ने उन्हें 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए कास्ट कर लिया.
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से आज भी लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं. 90 के दशक की इस फिल्म में अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे. ये फिल्म सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी सहित कई चीजों के लिए पॉपुलर है. इस फिल्म ने यह भी साबित कर दिया कि ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरत चेहरा ही नहीं बल्कि एक शानदार अदाकारा भी थीं. इन सब के बीच इस फिल्म ने उनके और संजय लीला भंसाली के बीच एक मजबूत बंधन भी विकसित किया जिसे बाद में 'देवदास' और 'गुजारिश' में देखा गया.More Related News













