
How To Check EPF Balance: घर बैठे ऐसे चुटकियों में देखें अपना ईपीएफ बैलेंस, ये है आसान तरीका
AajTak
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने लोगों की सुविधाओं के लिए कई आसान तरीके सुझाए हैं जिनकी मदद से आप चुटकियों में अपना ईपीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं...
आप अगर ईपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करते हैं या फिर नौकरी के दौरान आपकी सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफ में जमा होता है तो आपके लिए इस बात की जानकारी का होना बहुत जरूरी है कि अकाउंट में कितना बैलेंस है. लेकिन कागजी कार्रवाई और लंबे प्रोसेस के बारे में सोचकर अकसर लोग इसे टालते रहते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ईपीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त करना एक दोस्त को मैसेज करने जितना आसान है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने लोगों की सुविधाओं के लिए कई आसान तरीके सुझाए हैं जिनकी मदद से आप चुटकियों में अपना ईपीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं... How to check EPF Balance at home? घर बैठे ईपीएफ बैलेंस कैसे देखें?#EPFO #SocialSecurity #HumHainNa pic.twitter.com/rXNWdXFbCO इन चार तरीकों से आप घर बैठे आसानी से अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. 1. ऐसे मिलेगी एसएमएस से ईपीएफ बैलेंस की जानकारी अपको एसएमएस के जरिए अपना ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन नंबर- 7738299899 पर एक मैसेज करना होगा. इस मैसेज में आपको EPFOHO UAN LAN लिखकर भेजना होगा. इसके बाद आपके मोबाइल पर ही आपको ईपीएफ के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










