
Windows 11 का Recall फीचर, आपके PC को मिलेगी फोटोग्राफिक मेमोरी, जानिए कैसे करता है काम
AajTak
Windows 11 Recall Feature: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने AI फीचर वाले Copilot+ PC का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने AI की पावर को पर्सनल कम्प्यूटर के साथ जोड़कर इस मॉडल को लॉन्च किया है. Copilot+ PC में कई AI फीचर्स मिलेंगे. ऐसा ही एक फीचर Recall है, जो आपके PC को फोटोग्राफिक मेमोरी की पावर देगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Microsoft ने Copilot+ PC को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने AI पर्सनल कम्प्यूटर के नए फीचर्स की भी जानकारी दी है. ऐसा ही एक फीचर Recall है, जो Windows 11 AI PC पर मिलेगा. Recall फीचर बेहद शानदार है, जो आर्टिफिशियर इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है.
ये फीचर हर उस चीज को याद रखता है, जो एक यूजर ने वर्चुअली अपने कम्प्यूटर पर देखी होती है. इसकी मदद से आप अपने डेटा को आसानी से खोज सकते हैं. ये टूल यूजर की सभी एक्टिविटीज- ऐप यूज, वेबसाइट विजिट, डॉक्यूमेंटस व्यू, लाइव मीटिंग ट्रांसस्क्रिप्ट और दूसरे फीचर्स की डिटेल्स रखता है.
यूजर इन सभी में से अपना कोई भी डेटा आसान प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके सर्च कर सकते हैं. ये फीचर Copilot+ PC पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं ये फीचर किस तरह से काम करेगा.
यह भी पढ़ें: Microsoft ने लॉन्च किया Copilot+ PC, कंपनी का दावा MacBook Air M3 से 58% होगा फास्ट
Microsoft ने बताया, 'अब Recall के साथ, आपने वर्चुअली अपने PC पर क्या देखा है उसे दोबारा एक्सेस कर सकते हैं. ये फीचर एक फोटोग्राफिक मेमोरी तरह काम करेगा. यानी पीसी पर क्या देखा गया है, उसे आप दोबारा खोज सकते हैं.' कंपनी का कहना है कि आपके पीसी की अपनी फोटोग्राफिक मेमोरी होगी.
कंपनी ने इसका एक डेमो भी दिखाया है. इसमें Microsoft ने दिखाया कि कैसे Recall फीचर का इस्तेमाल करके एक यूजर Pinterest पर देखी ब्लू ड्रेस को अपनी आवाज से खोज सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












