
'मुझे iPhone भी नहीं दिला सकते...' बेटी ने दिए इतने ताने, बीच सड़क घुटनों पर बैठ माफी मांगने लगा पिता
AajTak
हाल में चीन की सड़क पर अजीब नजारा देखने को मिला. यहां एक शख्स महंगा आईफोन न खरीद पाने के चलते अपनी बेटी से ताने सुन- सुनकर इस कदर तंग आ गया कि घुटनों पर बैठकर उससे माफी मांगने लगा. घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल है.
कहतें हैं कि इंसान को उतने ही पांव फैलाने चाहिए जितनी चादर हो. लेकिन कुछ लोग (अक्सर युवा वर्ग) चकाचौंध और दिखावेबाजी में ये सब भूल जाते हैं और अपने बड़े शौक का बोझ अपने माता पिता पर डाल देते हैं.ऐसे बच्चे कई बार मां बाप को ऐसा एहसास तक दिला देते हैं कि वे उनके शौक पूरे नहीं कर सकते और ये शर्म की बात है.
हाल में चीन की सड़क पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला. यहां अपनी बेटी के साथ जा रहा एक शख्स महंगा आईफोन न खरीद पाने के चलते अपनी बेटी से ताने सुन- सुनकर इस कदर तंग आ गया कि घुटनों पर बैठकर उससे माफी मांगने लगा. बीते 4 मई को मध्य चीन के शांक्सी प्रांत के ताइयुआन में हुई इस घटना का वीडियो एक शख्स ने बना लिया. उसने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया.
वीडियो बनाने वाले झोंग नाम के शख्स ने लिखा- सड़क पर जाते हुए बाप बेटी में इतने जोरों से झगड़ा हो रहा था कि साफ सुनाई दे रहा था.लड़की ने अपने पिता पर चिल्लाते हुए कहा-'दुनिया के माता पिता अपने बच्चों के लिए आईफोन खरीद देते हैं। आपके पास पैसे क्यों नहीं हैं? इसपर पिता अपने घुटनों पर बैठ गया खुद को दोषी ठहराते हुए सिर पटकने लगा. इसपर लड़की को ये सोचकर शर्म आ जाती है कि बाकी लोग तमाशा देख रहे हैं. बच्ची उसे खींचते हुए कहती है- उठो, उठो जल्दी.
झोंग ने कहा कि वह लगभग पांच मिनट तक देखता रहा और पिता की हालत पर उसे दुख हुआ. उन्होंने कहा, मेरा मन हुआ कि मैं उसकी बेटी के पास जाकर उस जोरदार थप्पड़ मार दूं.
यह क्लिप चीन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे वीबो पर 91 मिलियन बार और डॉयिन पर छह मिलियन बार देखा गया और जल्द ही देश में यह मामला चर्चा का विषय बन गया. अधिकतर लोगों ने शख्स की बेटी को जमकर कोसा. एक यूजर ने लिखा- बेटी कितनी घमंडी और बेशर्म है, पिता को ऐसे हाल में पहुंचा दिया.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









