
House Construction: घर बनवाने का यही है सही मौका, दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हो गया Sariya, देरी पड़ेगी महंगी
AajTak
Sariya Price Update: ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में स्टील की कीमतों (Steel Price) में बढ़ोतरी की जा सकती है. हालांकि, फिलहाल इसकी कीमतों में प्रति टन 200 से 1,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है. दामों में ये अंतर अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग है.
साल 2023 की शुरुआत अपने सपनों का आशियाना तैयार करवाने वाले लोगों के लिए खर्च बढ़ाने वाली साबित हुई थी. दरअसल, House Construction में सबसे अहम रोल निभाने वाले सरिया की कीमतों (Sariya Price) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी. अब नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले इसके दाम में कमी देखने को मिली रही है और सरिया की कीमत दिल्ली से मुबंई तक घट गई है. ऐसे में ये सही मौका है घर तैयार कराने का, क्योंकि हो सकता है नए फाइनेंशियल ईयर में इसकी कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो जाए.
200 से 1000 रुपये तक गिरे दाम House Construction पर होने वाला खर्च घटाने के लिहाज से सबसे सही मौका है. अगर ये मौका चूके तो हो सकता है आपकी जेब पर बोझ बढ़ जाए. इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में स्टील की कीमतों (Steel Price) में बढ़ोतरी की जा सकती है. फिलहाल, इसकी कीमतों में प्रति टन 200 रुपये से 1,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है.
हालांकि, दामों में ये अंतर अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग है. साल 2022 के आखिरी महीनों में सरिया की कीमतें गिरी थीं, लेकिन कई लोग इस आस में नए साल का इंतजार कर रहे थे कि इसमें और भी गिरावट आएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और 2023 की शुरुआत के साथ ही उनका खर्च बढ़ गया था.
Sariya पर होता है मोटा खर्च
घर तैयार कराना लोगों के लिए महंगा सौदा साबित होता जा रहा है. जमीन खरीदने से लेकर इस पर घर बनवाने पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ता है. ऐसे में लोग कस्ट्रक्शन कॉस्ट को कम करने की आस में बिल्डिंग मैटेरियल के दाम (Building Materials Price) घटने का इंतजार करते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि उनका ये इंतजार उन्हें फायदा ही पहुंचाए. House Construction में अन्य बिल्डिंग मैटेरियल्स के साथ ही सरिया (Sariya) पर भी मोटा खर्च होता है. फिलहाल की बात करें तो बीती 2 मार्च 2023 की तुलना में सरिया कई शहरों में काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है.
कीमतें बढ़ने के मिल चुके हैं संकेत!

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











