
Holi Special Trains: रेलवे चला रहा 14 होली स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार तक इन रूट्स के लोगों को होगा फायदा
AajTak
होली के मौके पर समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हावड़ा-रक्सौल, आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार, आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार, आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार, नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली, धनबाद-सीतामढ़ी-धनबाद एक्सप्रेस होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा.
होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई पूजा स्पेशल ट्रेनों चलाने का निर्णय लिया गया है. इनमें से 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर रेलमंडल के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी. बता दें कि होली के मौके पर समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हावड़ा-रक्सौल, आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार, आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार, आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार, नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली, धनबाद-सीतामढ़ी-धनबाद एक्सप्रेस होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. रेलवे ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है.
ट्रेनों की सूची यहां देखें
गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक -समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर सुपर फास्ट स्पेशल 02 एवं 05 मार्च, 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई से 12:15 बजे खुलकर अगले दिन 17:10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकते हुए 21:15 बजे समस्तीपुर पहुेचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल 03 एवं 06 मार्च, 2023 को समस्तीपुर से 23:20 बजे खुलकर 02:20 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए अगले दिन 07:40 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. यह फेस्टिवल स्पेशल कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मनिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी.
गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल
गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 04.03.2023 को हावड़ा से 23:00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 05.03.2023 को रक्सौल से 15:45 बजे खुलकर अगले दिन 07:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









