
Holashtak 2026: कल से शुरू होगा होलाष्टक का अशुभ समय, अगले 8 दिनों तक न करें काम
AajTak
Holashtak 2026: 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है, जो 3 मार्च तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक में क्या करें, क्या न करें और इसका धार्मिक महत्व.
Holashtak 2026: 24 फरवरी यानी कल से होलाष्टक की शुरुआत होने जा रही है और इसका समापन 3 मार्च को होगा. होली से पहले आने वाले आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. इस दौरान शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, नया काम शुरू करना या कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है. होलाष्टक का विशेष महत्व माना जाता है. ‘होली’ यानी होली का त्योहार और ‘अष्टक’ यानी उससे पहले के आठ दिन. इन आठ दिनों में लोग शुभ कामों से दूरी बनाते हैं और होलिका दहन की तैयारियां शुरू कर देते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान कुछ काम करने से बचना चाहिए, वहीं कुछ ऐसे कार्य हैं जो करना शुभ माना जाता है. तो आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में.
होलाष्टक में क्या न करें
- शादी, सगाई या कोई भी मांगलिक कार्य न करें. - गृह प्रवेश, नया घर या ऑफिस शुरू करने से बचें. - नया वाहन या महंगी चीज खरीदने से बचें. - मुंडन, नामकरण जैसे संस्कार न कराएं. - बड़े निवेश या नए बिजनेस की शुरुआत टालें. - किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से बचें.
होलाष्टक में क्या करें
- भगवान की पूजा, भजन-कीर्तन और ध्यान करें. - दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. - होलिका दहन की तैयारी करें. - मन को शांत रखें और सकारात्मक सोच अपनाएं. - पुराने अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान दें.- जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









