
Hit Idea: कचरे से बनने लगा पेट्रोल-डीजल, रोजाना 600 से 700 लीटर तैयार!
AajTak
जाम्बिया में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कचरे से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का निर्माण किया जा रहा है. भारत जैसे देश में जहां प्लास्टिक कचरे का अंबार है, वहां इस फॉर्मूले से पेट्रोल और डीजल आसानी से तैयार किए जा सकते हैं.
अभी तक आपने सुना होगा कि कच्चे तेल से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) तैयार किए जाते हैं. लेकिन अब एक नई खोज के बाद कचरे से पेट्रोल-डीजल बनाए जा रहे हैं. इस प्रयोग से एक दो लीटर नहीं, रोजाना 600 से 700 लीटर पेट्रोल और डीजल तैयार हो रहे हैं. दरअसल, यह कमाल अफ्रीकी देश जाम्बिया (Zambia) ने किया है. यहां पुराने टायरों और प्लास्टिक के कंटेनरों से पेट्रोल-डीजल बनाए जा रहे हैं. जाम्बिया के सेंट्रल अफ्रीकन रिन्यूएबल एनर्जी कार्पोरेशन द्वारा रोजाना 1.5 टन कचरे से 600-700 लीटर डीजल और पेट्रोल प्रोडक्शन किया जा रहा है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











