
Himachal Pradesh: ऊना के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रिहा कराई गईं सात महिलाएं
AajTak
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां से सात महिलाओं को रिहा कराते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां से सात महिलाओं को रिहा कराते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि पीर निगाहे धार्मिक स्थल के पास स्थित होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है. इसके बाद एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया है. उसने वहां जाकर जांच की तो पता चला कि रिसेप्शनिस्ट कमरे का इस्तेमाल वेश्यालय के रूप में किया जा रहा है.
यहां लड़कियों को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला गया है. पुलिसकर्मी से संकेत मिलने के बाद टीम ने होटल पर छापा मारा. सात महिलाओं को रिहा कराया गया. इसके बाद दो लोगों रिसेप्शनिस्ट दीना नाथ और रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया और शुक्रवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताते चलें कि साल 2023 में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. यहां से पुलिस ने एक महिला और होटल मालिक को गिरफ्तार किया था. कांगड़ा जिला के भड़ोली की रहने वाली एक महिला सरला देवी उर्फ माता इस सेक्स रैकेट की संचालक थी. वो 20 वर्षों से जिस्मफरोशी के इस धंधे से जुड़ी हुई थी.
इस सेक्स रैकेट की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी. इसी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने इस रैकेट से जुड़े दलालों से संपर्क किया. उनसे बातचीत के बाद सौदा तय हुआ. एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर होटल नादौन में पहुंचा. वहां संदिग्ध स्थिति देखते ही पुलिस की टीम ने छापा मार दिया. पुलिस ने तीन महिलाओं को बरामद करते हुए दो लोगों पकड़ा था.
तत्कालीन इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में गठित की गई पुलिस टीम ने ये सफलता हासिल की थी. इस टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे. इस टीम ने जाल बिछाकर दलाल महिला आरोपी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया था. आरोपी महिला 20 साल से पंजाब से लड़कियां हिमाचल प्रदेश ला रही थी.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








