
Hijab Ban Row: हिजाब विवाद पर कर्नाटक के तीन शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च, देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
कर्नाटक में हिजाब विवाद के कारण चल रहे तनाव के बीच 3 शहरों में पुलिस के जवान फील्ड में उतार दिए गए हैं. पुलिस के दंगा नियंत्रण बलों के जवानों ने तीन शहरों उडुपी, चित्रदुर्गा और डोडाबल्लापुरा में फ्लैग मार्च किया. इस विवाद में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सही वक्त आने पर वो इस मामले को देखेगी. वहीं, हिजाब विवाद को लेकर सड़कों में प्रदर्शन जारी है. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन देखने को मिला, मालेगांव में हिजाब के समर्थन में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे जिसमें महिलाएं भी शामिल थी. इसके अलावा बिहार के किशनगंज में भी प्रदर्शन हुआ जबकि जम्मू में स्कूल में धार्मिक वेशभूषा के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे. देखें खबरें सुपरफास्ट का ये एपिसोड.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









