
Heatwave Alert: 90 दिन शोलों के... गर्मी के साथ लू बढ़ाएगी आफत, ध्यान से पढ़ लें IMD की ये चेतावनी
AajTak
IMD Heatwave Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. तापमान में बढ़त के साथ-साथ गर्म हवाएं भी परेशानी का सबब बनेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत और इसके आस-पास के उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में मार्च से मई तक हीटवेव की संभावना है.
देश में इस बार फरवरी ने गर्मी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब आने वाले महीने भी कहर बरपाने को तैयार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन महीने यानी मार्च, अप्रैल और मई भीषण गर्मी पड़ने वाली है. IMD के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत व उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा. इसके अलावा देश के अन्य भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.
मार्च के महीने के औसत तापमान की बात करें तो देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच तेज गर्म हवाएं यानी हीटवेव भी सताएंगी. हालांकि, पेनिसनुस्लर इंडिया में ऐसा नहीं है. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. तापमान में बढ़त के साथ-साथ गर्म हवाएं भी परेशानी का सबब बनेंगी. आईएमडी के मुताबिक, मध्य भारत और इसके आसपास के उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में मार्च से मई के बीच हीटवेव की संभावना है.
बारिश पर अपडेट
देशभर में बारिश का औसत मार्च में सामान्य (लंबी अवधि के औसत का 83-117 प्रतिशत) रहने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में इस बार सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है. वहीं, प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ अलग-थलग इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.
फरवरी की गर्मी ने तोड़ा टूटा रिकॉर्ड
बता दें कि अधिकतम औसत तापमान के मामले में फरवरी की गर्मी ने पिछले 146 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस बार फरवरी के महीने में दिन का औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो सामान्य तापमान (27.8 डिग्री) से 1.74 डिग्री अधिक था. वहीं, औसत न्यूनतम तापमान की बात करें तो 1901 से लेकर अब तक का ये पांचवां सर्वाधिक रहा है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








