
Heatwave Alert: इस राज्य में पूरे हफ्ते भीषण लू की चेतावनी, बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
AajTak
मौसम विभाग (IMD) ने गोवा में अगले सात दिनों के लिए हीटवेव जैसी स्थिति होने की आशंका जताई है, जिसके बाद गोवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थानीय लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है.
गोवा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. राज्य के अधिकतर इलाके लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए गोवा में हीटवेव जैसी स्थिति होने की आशंका जताई है, जिसके बाद गोवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थानीय लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है.गोवा प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी प्रशासन के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, गोवा में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है और अगले 7 दिनों तक इसके परिवर्तित होने की कोई संभावना नहीं है, जिसके कारण राज्य में हीटवेव जैसी स्थिति रहेगी. प्रशासन का कहना है कि सामान्य से अधिक तापमान आम जनता के लिए सहनीय हो सकता है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए यह चिंता का विषय है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट एडवाइजरी के मुताबिक, लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा लोगों को गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई. वहीं, गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नियमित अंतराल में पानी पीना चाहिए. अगर आपको सिरदर्द, उल्टी और पसीना आए तो ये हीट स्ट्रोक, हीट रैश या फिर हीट क्रैम्प के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें.
दिल्ली की गर्मी में छूटने लगे पसीने, 39 डिग्री तक पारा! जानें कब होगी बारिश गोवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि वर्तमान स्थिति को लू नहीं कहा जा सकता क्योंकि हीटवेव तब मानी जाती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा या कम हो. इसका मतलब जब अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो, तब हीटवेव की स्थिति मानी जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










